उत्तर प्रदेश में अत्याचार बढ़े-लीलावती

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”इस समाचार को सुने”]

 

समाजवादी महिला सभा का सम्मेलन आज लखनऊ में कैसरबाग महानगर कार्यालय में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा रही।कार्यक्रम में सपा नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष जरीना उस्मानी, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष किरन पाण्डेय उपस्थित थी।इस अवसर पर सुधा यादव, पूजा शुक्ला, जीनत कौशर, नीलम मिश्रा, लता जायसवाल, शीला सिंह, शिल्पी चैधरी, गुडिया निगम, फिरदौस जहां, किरन सिंह, सलमा, रूबीना खान, कहकशां समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रही।


लीलावती कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग के साथ अन्याय, अत्याचार हो रहा है। आज किसान, महिलाएं, व्यापारी कोई भी सुरक्षित नहीं है। भाजपा ने सभी को धोखा दिया है। भाजपा सरकार में महिलाओं सबसे ज्यादा अत्याचार बढ़े हैं। इस सरकार ने सपा सरकार में महिलाओं के लिए शुरू की गयी योजनाओं को भी बर्बाद कर दिया। समाजवादी पेंशन बंद कर दी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर समाजवादी पेंशन की राशि बढ़ा कर दी जाएगी।सम्मेलन में महिला सभा ने 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button