भाजपा सरकार किसानों की हत्यारी है-नरेश उत्तम पटेल

राजेन्द्र चौधरी

किसानों पर काले कृषि कानून थोप कर अब भाजपा नेता किसानों के आंदोलन को कुचलने की साजिश कर रहे है। भाजपा सरकार किसानों की हत्यारी है। सपा किसानों के साथ है।नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है। श्री पटेल ने कहा कि भाजपा झूठे वादे करती है। जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त है। जनता को अब समाजवादी पार्टी से ही उम्मीद है। 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनने पर जनता का दुःख दर्द पूरा होगा। लोगों को न्याय और सम्मान मिलेगा। किसानों को फसलों का उचित मूल्य मिलेगा।

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में पार्टी की किसान-नौजवान पटेल यात्रा का आज चित्रकूट, मानिकपुर और रैपुरा में जोरदार स्वागत हुआ। यात्रा का जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, निर्भय सिंह पटेल, शिव शंकर यादव, माता प्रसाद कुशवाहा, अनिल प्रधान, फराज खान, गुलाब खान समेत अन्य नेताओं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button