सपा का बढ़ता कारवाँ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए आज पूर्व सांसद तथा बसपा के राष्ट्रीय महासचिव वीर सिंह एडवोकेट (मुरादाबाद), पूर्व विधायक अजीम भाई (फिरोजाबाद) तथा प्रमुख समाजसेवी एवं (भाजपा) के युवा क्षेत्रीय मंत्री विनोद मिश्र (जौनपुर) ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

 भाजपा में कोई किसान नहीं है। वह बड़े व्यापारियों और उद्योगपतियों की पार्टी है। सरकार ने छोटे व्यापारियों को बर्बाद कर दिया। जीएसटी और नोटबंदी करके देश की अर्थव्यवस्था को डुबो दिया।कोविड दौर में लोग इलाज और आक्सीजन के अभाव में तड़पकर मर गए। इनके आंकड़े छुपाने का काम किया गया है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। नेशनल क्राइम ब्यूरों के आंकड़ों में उत्तर प्रदेश अपराध में सबसे ऊपर है। मानवाधिकार आयोग ने फर्जी एनकाउंटर और हिरासत में मौतों को लेकर भाजपा सरकार को सबसे ज्यादा नोटिस दी है।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इन सभी का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इनसे समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। बसपा-भाजपा छोड़कर आए साथियों ने सन् 2022 में समाजवादी पार्टी को बहुत से जिताने तथा अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं सांसद प्रो0 रामगोपाल यादव भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button