प्रियंका गांधी वाड्रा की 10 अक्टूबर को वाराणसी में होगी विशाल सभा


लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 10 अक्टूबर को वाराणसी के जगतपुर इंटर कालेज मैदान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेगी।उत्‍तर प्रदेश में आगामी वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा काशी से करेंगी।उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जावेद अहमद खान ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि सभा की व्यापक स्तर पर तैयारिया चल रही है, वाराणसी की ऐतिहासिक सभा को प्रियंका गांधी वाड्रा सम्बोधित करेगी, उंन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्थितियां पिछले 32 वर्षों में लगातार बिगड़ती जा रही है, राज्य का विकास बाधित हुआ है, वही कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है, जनता से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस लगातार श्रीमती गांधी के नेतृत्व में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध संघर्ष कर रही है।

जनसभा में संगठन की ओर से ‘वर्ष 2022’ के चुनाव के लिए प्रत्येक जिले की समस्याओं को चुनावी मुद्दा बनाए जाने की बात भी होगी। प्रियंका गांधी की प्रस्तावित जनसभा के लिए स्थानीय स्तर पर कांग्रेसी तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए जगह की तलाश भी की जा रही है। हालांकि अभी जनसभा कहां होगी, रोड शो का रूट क्या होगा इस पर विचार विमर्श चल रहा है। प्रियंका अपने इस प्रस्तावित दौरे के दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्र के एक-एक विधानसभा में जाकर आम लोगों से मुलाकात भी करेंगी। जनसभा और रैली की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता व्यापक स्तर पर बैठकें भी कर रहे हैं । इसमें अधिक से अधिक लोगों को जुटाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button