भाजपा की कुनीतियों के सभी शिकार-नरेश उत्तम पटेल

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में किसान- नौजवान पटेल यात्रा का कन्नौज व कानपुर ग्रामीण बिल्हौर में जगह-जगह स्वागत हुआ। अरौल में जनसभा को सम्बोधित करते हुए श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में किसान, नौजवान भाजपा की कुनीतियों के शिकार हैं। उनका भविष्य अंधकारमय है। किसानों की खेती पर खतरा है। उन्हें न तो फसलों का लाभप्रद मूल्य मिल रहा है और नहीं उनकी आय दुगनी करने का वादा पूरा हुआ।इस दौरान जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह, जिला महासचिव जीतेन्द्र कटियार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार, राष्ट्रीय महासचिव यूथ ब्रिगेड प्रवीण सिंह बंटी, राष्ट्रीय महासचिव उदय प्रकाश, जिलाध्यक्ष युवजन सभा अर्पित यादव पार्षद, ब्लाक प्रमुख ई॰विनय कुमार यादव, सपा नेत्री रचना सिंह, नीता सचान, अनिकेत कटियार जैकी आदि मौजूद रहे।

किसान- नौजवान पटेल यात्रा का कानपुर ग्रामीण बिल्हौर विधानसभा में स्वागत हुआ। अलियापुर, ककवन में जनसभा हुई। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव सपा अखिलेश कटियार, पूर्व विधायक मुनींद्र शुक्ला, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, जिला महासचिव जितेन्द्र कटियार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र कटियार, राष्ट्रीय महासचिव यूथ ब्रिगेड प्रवीण सिंह बंटी, राष्ट्रीय महासचिव उदय प्रकाश, जिलाध्यक्ष युवजन सभा अर्पित यादव पार्षद, ब्लाक प्रमुख इं0 विनय कुमार यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक कटियार सपा नेत्री रचना सिंह, नीता सचान, अर्चना रावल, श्याम सुंदर यादव, अनिकेत कटियार जैकी आदि मौजूद रहे।बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा अलीयापुर में अहेरिया बहेलिया समाज के सैकड़ों लोगों के साथ अर्चना रावल ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button