गन्ना किसानों के हित में गन्ने मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि- स्वतंत्र देव

लखनऊ।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मुख्यमंत्र योगी आदित्यनाथ द्वारा गन्ना किसानों के हित में गन्ने के मूल्य में ऐतिहासिक वृद्धि किये जाने पर गन्ना किसानों का बधाई दी है और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का आभार व्यक्त किया है। उन्होने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पहले दिन से ही भाजपा सरकार की प्राथमिकता में गांव, गरीब, किसान, है। रिकार्ड गन्ने के भुगतान के साथ अब गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि सरकार द्वारा किसानों को समृद्धशाली बनाने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि गन्ना समर्थन मूल्य में वृद्धि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर किसान से आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार रूप प्रदान करने में कारगर साबित होगा। 

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अब गन्ना किसानों को 325 की जगह 350 रुपये प्रति कुंटल के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। जबकि सामान्य गन्ने के लिए 315 के बजाय 340 रुपये का भुगतान किया जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि योगी जी द्वारा लगातार प्रदेश के किसानों के हित में निर्णय लिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों की हर समस्याओं का समाधान भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि आज किसानों के हित में पिछले साढ़े चार वर्ष के दौरान किसानों के हित में भाजपा सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों से भरी एक लम्बी फेहरिस्त है। जिससे प्रदेश का किसान लाभान्वित हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार में किसानों के लिए अभूतपूर्व निर्णय लिए गए हैं जो मोदी-योगी सरकार का किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button