04 अक्टूबर को अप्रेन्टिस मेले का होगा आयोजन-जिलाधिकारी

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में 04 अक्टूबर को अप्रेन्टिस मेले का होगा आयोजन ।

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने बताया है कि दिनांक 04 अक्टूबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतापगढ़ के प्रांगण में अप्रेन्टिस मेले का आयोजन पूर्वान्ह 10 बजे से किया गया है। उन्होने बताया है इस अप्रेन्टिस मेले में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य द्वारा शिशिक्षुओं का पंजीकरण एवं उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र की सहायता से अधिष्ठानों का पंजीयन, चयनित अभ्यर्थियों को अनुबन्ध पत्रों को पूर्ण करना व मण्डलीय संयुक्त निदेशक के कार्यालय को प्रेषित किया जायेगा। जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन/उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र द्वारा अप्रेन्टिस मेले के सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्ण किया जायेगा। मेले के दिन मुख्य चिकित्साकिधारी द्वारा आकस्मिक सेवा हेतु एम्बुलेन्स की व्यवस्था की जायेगी। जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा अप्रेन्टिस मेले हेतु अभ्यर्थियों का पंजीयन एवं अन्य बेरोजगारों का पंजीयन किया जायेगा। मेले के दिन निर्धारित स्थल पर एवं आस-पास अप्रिय घटनाओं को रोकने हेतु पर्याप्त पुलिस व वाहनों के सुगम संचालन हेतु यातायात कार्मिकों की व्यवस्था रहेगी। मेले के आयोजन स्थल पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका द्वारा सचल शौचालय, पानी का टैंक एवं आस-पास की सफाई की व्यवस्था सफाई कार्मिकों के माध्यम से की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button