मलिहाबाद मे गरीब कल्याण मेले का आयोजन

लखनऊ /मलिहाबाद। पंण्डित दीनदयाल जयंती के मौके पर शनिवार को ब्लाक मलिहाबाद मे गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया। पूर्व केन्द्रीय मन्त्री और सांसद राधा मोहन और विधायक जयदेवी कौशल ने दीप प्रज्वलित कर मेले की शुरुआत की। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गयी प्रदशर्नी का भी जायजा लिया।


खण्ड विकास अधिकारी अमित सिंह परिहार ने बताया कार्यक्रम मे दो कृषकों को कृषि यंत्रों की चाभी,कृषि विभाग द्वारा तिलहन बीज की मिनी किट,प्रधानमंत्री आवास योजना के 4 लाभार्थियों को आवास की चाभी, 3 स्वयं सहायता समूहों को क्रेडिट स्वीकृति प्रमाणपत्र, मनरेगा के व्यक्तिगत लाभार्थियों को कार्यो का समर्पण प्रमाणपत्र, 24 लाभार्थियों को समाज कल्याण विभाग द्वारा बृद्वा,दिव्यांग पेन्शन, कन्या सुमंगला एवं शादी अनुदान प्रमाणपत्र प्रदान किये गये।


कार्यक्रम मे भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, विकास किशोर आशु, मीनू वर्मा, ब्लाक प्रमुख निर्मल वर्मा, जितेंद्र अवस्थी मंडल अध्यक्ष, प्रधान संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश सिंह अन्जू समेत तमाम ग्राम प्रधान, बीडीसी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button