नीरा सक्सेना ने थामा आप का दामन

नीरा सक्सेना ने थामा आप का दामन,कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर रह चुकीं नीरा को प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने ग्रहण कराई पार्टी की सदस्यता ।

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने प्रदेश कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नीरा सक्सेना को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर सभाजीत सिंह ने भरोसा जताया कि नीरा सक्सेना के प्रशासनिक अनुभव का संगठन को काफी लाभ मिलेगा और निश्चित ही उनके आने से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में संगठन मजबूत होगा। प्रदेश सचिव दिशा चैंबर ने तेजतर्रार अधिकारी रहीं नीरा सक्सेना का पार्टी में स्वागत किया और पार्टी की जन हितैषी नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें अग्रिम बधाई दी।


नीरा सक्सेना ने आम आदमी पार्टी जॉइन करने का कारण बताते हुए कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी प्रदेश में लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने कुछ साल पहले गोरखपुर में हुए ऑक्सीजन कांड का जिक्र किया। कहा कि कई बच्चों की मौत सिर्फ इसलिए हो गई कि उन्हें समय पर ऑक्सीजन नहीं मिली। इन दिनों प्रदेश में डेंगू से मौतें हो रही हैं। इन मौतों ने भीतर तक झकझोरा और तस्वीर बदलने के लिए कुछ करने का मन हुआ। सिस्टम के नाकारा पन के कारण हुई इन मौतों का एकमात्र कारण यह है कि लोगों को अच्छा इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर का अभाव है।

अब तक जिन भी दलों का यहां शासन रहा उन्होंने जनता की बुनियादी सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन अब प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हुई आम आदमी पार्टी लोगों की मूलभूत सुविधाओं की बात करती है। आप का पूरा जोर लोगों को बेहतर शिक्षा, अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था, चुस्त-दुरुस्त कानून व्यवस्था, 300 यूनिट फ्री बिजली जैसी बुनियादी मुद्दों पर है। इसलिए आम आदमी पार्टी के साथ छोड़ कर देश और समाज के लिए कुछ करने का मन हुआ। नीरा सक्सेना ने पार्टी के साथ काम करने का मौका देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश सचिव दिशा चेंबर सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button