युवजनसभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल

सपा के अनेक कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल,युवजनसभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी कांग्रेस में शामिल।

लखनऊ। देश  वर्तमान  समय मे बहुत खराब दौर से गुजर रहा है, उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है भाजपा से लड़ने की हिम्मत सिर्फ कांग्रेस में है, कांग्रेस की विचारधारा व सोनिया गांधी,राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाड्रा जी का नेतृत्व ही देश को एक सूत्र में बांधे रखते हुए विकास के पथ पर बढ़ सकता है, यह उदगार समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय मीरा पांडेय ने अपने साथ शाहजंहापुर से आये सैकड़ो सपा समर्थकों के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के समक्ष व कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण व्यक्त करते हुए व्यक्त किये।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सदस्य्ता ग्रहण कराते हुए कहा कि कांग्रेस ऐतिहासिक आंदोलन की उपज है उसके द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर राष्ट्र के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देकर सर्वागीण विकास के द्वारा सशक्तीकरण किया है सभी साथियों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए कांग्रेस को मजबूत करना समय की मांग है।कांग्रेस में शामिल होने वाले प्रमुख लोगो मे अकरम खान, मिंटू शर्मा, अंकित अग्रवाल, जितेश वाघवानी, संजय सक्सेना व अंजुल मिश्र थ,े इस मौके पर शाहजहांपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह विशेष रूप से मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button