डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल-नरेश उत्तम

राजेन्द्र चौधरी

किसान-नौजवान-पटेल यात्रा का तीसरे चरण का आखिरी दिन रायबरेली में किसानों-नवजवानों ने गर्मजोशी के साथ हजारों की संख्या में सडको पर निकल कर स्वागत किया। सदर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा आज देश बदहाली का जीवन व्यतीत कर रहा है। महंगाई आसमान छू रही है। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल है।


काँग्रेस और बीजेपी में कोई अन्तर नहीं है। हम सबको इस भ्रष्टाचारी सरकार को जड़ से खत्म करने के लिए आप सबको एकजुटता से सिर्फ अखिलेश यादव के नाम साइकिल पर वोट देकर 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेकर जाय। आज बीजेपी को हटाना उतना ही जरूरी है कि जितना जीना जरूरी है। नही तो देश की गरीब जनता को कटोरा पकड़ा देगी।


किसान पटेल यात्रा में लगातार चल रहे लोगो में सर्वश्री अखिलेश कटियार, राष्ट्रीय सचिव, के के सचान, पूर्व विधायक उदय प्रकाश यादव, राष्ट्रीय महासचिव युवजन सभा शेष कुमार वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण पटेल उन्नाव, सीएल यादव उन्नाव, कृष्णा पटेल षामिल है।
किसान पटेल यात्रा का स्वागत इं0 वीरेंद्र यादव जिलाध्यक्ष, श्री मनोज पांडेय विधायक, श्री आर पी यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, चंद्रराज पटेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button