अशोक गोयल विभिन्नन कार्यक्रमो शामिल होगे

कांग्रेस सैनिक विभाग के चेयरमैन एयर मार्शल रिटायर्ड अशोक गोयल 24 सितंबर को लखनऊ में आयोजित बैठक में भाग लेंगें बांगलादेश विजय के स्वर्ण जयंती समारोह सहित अनेक कार्यक्रमों में लेंगे भाग।

लखनऊ । कांग्रेस कमेटी सैनिक विभाग के प्रांतीय चेयरमैन रिटायर्ड एयर मार्शल अशोक गोयल दिनांक 24 से 26 सितंबर 2021 तक प्रदेश के विभिन्नन कार्यक्रमो शामिल होगे।उपरोक्त जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस सैनिक विभाग के वाइस चेयरमैन व स्वर्ण जयंती समारोह समिति के समन्वयक सुभाष मिश्र ने देते हुए बताया कि 24 सितंबर को वह प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर राज्य के सभी जिला व शहर अध्यक्ष के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे,उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों, वीर नारियों द्वारा जनजागरण अभियान चलाया जाएगा व 26 सितंबर को मऊ तथा 27 सितंबर को गाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम में वह भाग लेंगे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सैनिक विभाग के वाइस चेयरमैन दीपक भट्ट ने बताया कि सभी कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी हो चुकी है। सैनिक विभाग राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूत करने के लिये सक्रिय हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button