कांग्रेस ने मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया

अंकित तिवारी 

लखनऊ। उ0प्र0 युवा कांग्रेस द्वारा आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर राजधानी लखनऊ के युवा कांगे्रसजनों ने दुबग्गा चैराहे पर युवा कांग्रेस लखनऊ पूर्वी के अध्यक्ष अंकित तिवारी एवं पश्चिमी के अध्यक्ष सै0 इमरान के नेतृत्व में राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी युवाओं ने अपने हाथों में राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस का बैनर लेकर प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस लखनऊ के अध्यक्ष अंकित तिवारी एवं सै0 इमरान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को हम आज उनके जन्मदिन पर बताना चाहते हैं कि राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस की जरूरत पड़ती ही नहीं यदि प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था की होती। उन्होने कहा कि आज बेरोजगारी की हालत यह है कि पिछले 45 वर्षों में सर्वाधिक बेरोजगारी दर भारत में बढ़ चुकी है। करोड़ों लोगों ने प्रधानमंत्री जी के गलत निर्णयों के चलते अपनी नौकरियां खोई हैं। पूरा देश बेरोजगारी की आग में झुलस रहा है। सालाना दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, रोजगार देना तो दूर करोड़ों लोगों का रोजगार ही छीन लिया। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार पूरी तरह युवा और नौजवान विरोधी साबित हुई है,कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा कांग्रेसजन अजीत सिंह, अवनीश शुक्ला, गौरव कुमार शुक्ला, मो0 शफीक, आशीष श्रीवास्तव, ख्वाजा शारिक, अमित शुक्ला, सुशील पाण्डेय, स्वप्निल चैरसिया, अमन सिंह चैहान, दीपू पाण्डेय, अभिषेक चैरसिया आदि सैंकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेसजन शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button