भाजपा सरकार में व्यापारियों का हुआ उत्पीड़न-संजय गर्ग

राजेन्द्र चौधरी

मर्चेन्ट चेम्बर हॉल सिविल लाइंस कानपुर में समाजवादी व्यापार सभा का कानपुर मंडलीय सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके हुआ तथा संजय गर्ग का स्वागत फूल मालाओं और स्मृति चिन्ह देकर किया गया। स्वागत करने वालों में मंडल अध्यक्ष रोशन गुप्ता और नगर अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल रहे।

संजय गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारियों का सिर्फ उत्पीड़न हुआ है। कोरोना महामारी के कारण व्यापार चैपट हुआ है लेकिन सरकार ने कोई राहत नहीं दी। सिर्फ व्यापारियों के ऊपर टैक्स बढ़ाया है। विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। व्यापारी 2022 विधानसभा चुनाव में अखिलेश सरकार को उत्तर प्रदेश की कुर्सी पर बैठाने का काम करेगा।मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सुरेंद्र मोहन अग्रवाल, नगर अध्यक्ष डा. इमरान, प्रदेश व्यापार सभा महासचिव अभिमन्यु गुप्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, प्रदेश सचिव- अमर नाथ शुक्ला, कृपा शंकर त्रिवेदी, संजय विस्वारी तथा कार्यक्रम आयोजक रोशन गुप्ता मंडल प्रभारी, अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, ग्रामीण अध्यक्ष विनय कोरी, नरेश वर्मा कन्नौज, विपिन गुप्ता औरैया, राजीव चंदेल इटावा, पंकज गुप्ता फर्रूखाबाद आदि आज के कार्यक्रम में मौजूद रहे।

जनपद भदोही में आज संजय सविता विद्यार्थी ने अपने समाज को समाजवादी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में नाई समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।जिला अध्यक्ष विकास यादव, संचालन जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने किया।कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों में सर्वश्री समर बहादुर शर्मा, शीतला प्रसाद शर्मा, पंकज शर्मा प्रधान, जय शंकर शर्मा प्रधान, बिट्टू शर्मा प्रधान, गोपाल शर्मा प्रधान, डॉक्टर राजकुमार शर्मा शिक्षक, सतीश शर्मा बीडीसी, अंकित शर्मा, काशी पाल, सरिता बिंद, प्रदीप शर्मा, मिथिलेश शर्मा, करण शर्मा, आदित्य शर्मा, अमित शर्मा आदि ने अपने विचार रखे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button