इन्द्रजीत सरोज के नेतृत्व में जनादेश यात्रा आज प्रयागराज से फतेहपुर पहुंची

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री इन्द्रजीत सरोज के नेतृत्व में पार्टी की जनादेश यात्रा आज प्रयागराज से फतेहपुर पहुंची। यात्रा के फतेहपुर में पहुंचने पर सपा जिलाध्यक्ष विपिन यादव राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य सभा सदस्य विशम्भर प्रसाद निषाद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संतोष द्विवेदी पूर्व सांसद अशोक पटेल, पूर्व विधायक मदन गोपाल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष दयालु गुप्ता, वलीउल्ला, देवी कुशवाहा, संगीताराज पासवान समेत सैकड़ों नेताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में हजारों लोग मौजूद रहे।


जनसभा को सम्बोधित करते हुए श्री इन्द्रजीत सरोज ने कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग त्रस्त है। जनता बदलाव के लिए तैयार है। भाजपा ने झूठे वादे करके हर वर्ग को ठगने का काम किया है। भाजपा की नाकामियों और झूठ से जनता में आक्रोश है। जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी और श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर है। श्री अखिलेश यादव ने प्रदेश के विकास के रास्ते पर ले जाने का काम किया। भाजपा ने विकास रोका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button