दलित प्रधान हत्या, नजरबंद कांग्रेसी नेता

आजमगढ़ में दलित प्रधान सत्यमेव जयते की विगत 14 अगस्त को हुई हत्या पर पीड़ित परिजनों को सांत्वना एवं संवेदना व्यक्त करने के लिए अनु0जाति विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं कैबिनेट मंत्री महाराष्ट्र सरकार नितिन राउत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, सांसद पी0एल0 पुनिया, पूर्व सांसद ब्रजलाल खाबरी, पूर्व मंत्री आर0के0 चैधरी, अनु0जाति विभाग के प्रभारी प्रदीप नरवाल एवं विभाग के प्रान्तीय चेयरमैन आलोक प्रसाद, विभाग के पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चैधरी आजमगढ़ जा रहे थे, जिन्हें प्रदेश सरकार के इशारे पर स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार से मिलने के लिए नहीं जाने दिया गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी की जानकारी होते ही लखनऊ के कांग्रेसजन महामहिम राज्यपाल से मिलने हेतु जब जा रहे थे तब पुलिस ने रास्ते में जबरिया रोक लिया और गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्हें बाद में इको गार्डेन से रिहा किया गया।

अनु0जाति विभाग के मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता सुशील बाल्मीकि ने बताया कि गिरफ्तार होने वालों में प्रमुख रूप से तनुज पुनिया, रमेश कुमार शुक्ल, संत राम नीलांचल, वेद प्रकाश त्रिपाठी, मुकेश सिंह , मुरली मनोहर, के0के0 आनन्द, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, सिद्धिश्री, सरलेश रावत, विशम सिंह, प्रदीप कनौजिया, विकास सोनकर, अखिलेश शर्मा, राम हरक रावत, सोनम वैश्य,नरेन्द्र गौतम,मीरा गौतम,राशिदा रिजवान, रंजीत रावत, राजेन्द्र वर्मा, रमेश कश्यप, रामू यादव, संदीप यादव, अशफाक आदि तमाम लोग शामिल रहे।

आजमगढ़ में दलित पूर्व ग्राम प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज सत्यमेव जयते के परिवार से मिलने जा रहा था, लेकिन उन्हें रोक दिया है। सर्किट हाउस के अंदर कांग्रेस के बड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया गया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितिन राउत को जिला प्रशासन ने गांव में जाने पर रोक दिया है, सभी बड़े नेताओं को सर्किट हाउस में एक तरह से नजरबंद कर रखा है। किसी कार्यकर्ता को भी बड़े नेताओं से मिलने की इजाजत नहीं है।

साथ ही मीडिया को भी अंदर जाने पर रोक लगा दी गई है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने पीएल पुनिया, अजय कुमार लल्लू और नितिन राउत को नजरबंद किए जाने की पुष्टि की है, वहीं, जिला प्रशासन के आला अधिकारी अभी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

बीते दिनों दलित प्रधान सत्यमेव जयते उर्फ पप्पू राम की उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले के बांसगांव गांव में तीन मोटरसाइकिल सवार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। कथित तौर पर एक उच्च जाति के आरोपी द्वारा उसे मार दिया गया क्योंकि उसने सामाजिक न्याय की वकालत की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button