15 सितम्बर से सपा पार्टी का झण्डा लगाओ अभियान

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय 6, लाजपत राय भवन, कैसरबाग, लखनऊ पर जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गयी। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में पूर्ण बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने हेतु प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक मतदाओं को जोड़ने के निर्देष दिये। साथ ही 15 सितम्बर से ‘पार्टी का झण्डा लगाओ अभियान’ चलाने हेतु सभी विधानसभा, ब्लाक, नगर पचंायत, सेक्टर, बूथ एवं वार्डों के कार्यकर्ताओं को लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि खेत-खलिहान, कुटीर उद्योग बचाओ, रोजगार दो ‘‘किसान पटेल यात्रा’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 23 सितम्बर 2021 को प्रदेश अध्यक्ष मा0 नरेश उत्तम पटेल जी के लखनऊ आगमन पर टोल प्लाजा, निगोहां मोहनलालगंज से प्रदेश कार्यालय तक उनके भव्य स्वागत की तैयारियों पर बल दिया।


बैठक में पूर्व सांसद सुशीला सरोज, पूर्व मंत्री आर0के0 चौधरी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव विजय सिंह, वीर बहादुर सिंह, पूर्व विधायक गोमती यादव, इन्दल रावत, इरशाद खान, टी0बी0 सिंह, मु0सिंह यूथ ब्रिगेड पूर्व राष्ट्रीय सचिव नागेन्द्र सिंह यादव, वरिष्ठ नेता मनोज यादव, पूर्व जिला महासचिव राशिद अली, कमला यादव, जिला उपाध्यक्ष मान सिंह वर्मा, अनिल पासी, सुभाष यादव एडवोकेट, मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ‘रवि’, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामगोपाल यादव, रूप नारायण यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महताब सिंह यादव, रूद्र विनायक यादव, पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग शंकर लोधी, सोनू कनौजिया, जिला सचिव राजकुमार यादव, मो0 अकरम ‘बब्लू’, मो0 इब्राहीम, पंकज रावत, मनोज यादव, रामलखन यादव, हरिशकर यादव, जिलाजीत पाल, पन्ना लाल रावत, सुहागवती, अर्जुनी गोसाईं, रियाज अहमद, आदिल इदरीष, रामकिशोर यादव ‘जग्गी’, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहन यादव, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डाॅ0 मोहनलाल पासी, महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष शशिलेन्द्र यादव, छात्र सभा जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव, मजदूर सभा जिलाध्यक्ष रामबाबू चैरसिया, सांस्कृति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ‘गुड्डू’, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुरेश रावत, सरोजनी नगर विधानसभा अध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव, मलिहाबाद विधानसभा महासचिव मोईन खान, शिवम यादव ‘गोलू’, विपुल मित्र यादव, सुनीता कश्यप, ममता रावत, चाॅदनी चौरसिया , अनीता रावत उपस्थित रही, साथ ही महिला सभा के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सरोजनी अम्बेडकर, सुप्रिया कश्यप एवं इन्द्राणी रावत को जिला सचिव मनोनीत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button