मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।भगवान श्रीकृष्ण का जन्म धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना एवं अधर्म, अन्याय तथा अत्याचार समाप्त करने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत लोगों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करते हुए मनाए जाने की अपील की।


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर देशवासियों को बधाई एवं अनंत शुभकामनायें देते हुये कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन लोक कल्याण के लिये समर्पित रहा। उनका दर्शन अन्याय के विरूद्ध खड़े रहने का है। उनके द्वारा दिया गया कर्मयोग का संदेश आज भी प्रासंगिक है।श्री यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से जीवन जीने की कला सिखाई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का धरा पर अवतरण धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना के लिए हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना एवं अधर्म, अन्याय तथा अत्याचार समाप्त करने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से ज्ञान, कर्म एवं भक्ति योग का जो संदेश दिया, उसकी प्रासंगिकता शाश्वत है।मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत लोगों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व कोविड प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करते हुए मनाए जाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button