बसपा,कांग्रेस छोड़ सपा आये कई प्रमुख नेता

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते बसपा, कांग्रेस छोड़कर आये कई प्रमुख नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली।समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में आज प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शामिल होने वाले नेताओं को सदस्यता दिलाई।इस अवसर पर नेताओं ने सन् 2022 के विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया।समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में नारायण सिंह कुशवाहा बसपा, राजेश मौर्या बसपा, धर्मेन्द्र यादव बसपा (सोनभद्र), बाल किशुन पटेल पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष शिवपुर वाराणसी, आनन्द प्रताप शर्मा राष्ट्रीय महासचिव नाई महासभा वाराणसी, राजेन्द्र प्रसाद पटेल प्रवक्ता उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा, कमलेश कुमार यादव हैदरगढ़, मनोज कुमार निषाद बसपा जौनपुर, हृदय नारायण राजभर बसपा जौनपुर, गौरव मिश्रा बसपा जौनपुर, योगेश अकेला कांग्रेस जौनपुर, दिलीप चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी महासभा महराजगंज, यश त्रिपाठी पूर्व प्रत्याशी विधानसभा सिसवां पीस पार्टी महाराजगंज (115 लोगों के साथ) हैं।


इनके अतिरिक्त सदस्यता लेने वालों में सर्वश्री नन्द रतन भन्ते दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बसपा कुशीनगर, राम प्यारे पटेल प्रधान पूर्व प्रत्याशी ब्लाक प्रमुख प्रतापगढ़, मनोज कुमार सरोज पूर्व प्रधान, सन्तलाल सरोज, महन्त लाल वर्मा सभी सदस्य क्षेत्र पंचायत, नवनीत सरोज जिला पंचायत प्रत्याशी, मनोज कुमार वर्मा सदस्य क्षेत्र पंचायत, ब्रजेश कुमार पटेल, विनोद कुमार पटेल, डाॅ0 शिव मिलन सरोज, मोहन लाल गौतम, शिव कुमार साहू आदि शामिल हैं।नरेश उत्तम पटेल ने उम्मीद जताई है कि इन साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर प्रदीप तिवारी राष्ट्रीय अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, के0के0 सचान पूर्व विधायक, आर0ए0 उस्मानी पूर्व विधायक, जैन कुशवाहा प्रदेश सचिव उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button