भाजपा का बूथ विजय अभियान

23 अगस्त को बूथ विजय अभियान का शुभारम्भ करेगें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा।

लखनऊ।  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 23 अगस्त को ‘बूथ विजय अभियान‘ का शुभारम्भ करेगें।राष्ट्रीय अध्यक्ष आईटीएस इंजीनियरिंग कालेज ग्रेटर नोएडा से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के सभी 27700 शक्ति केन्द्रों पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेगें। पार्टी केे प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल जी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ग्रेटर नोएडा में ‘बूथ विजय अभियान‘ के शुभारम्भ के अवसर पर मौजूद रहेगें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से कार्यक्रम में जुडेगें। जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या प्रयागराज में व डा0 दिनेश शर्मा लखनऊ में ‘बूथ विजय अभियान‘ के शुभारम्भ के अवसर पर अपने शक्ति केन्द्र पर रहेगें। 


प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि पार्टी द्वारा 23 अगस्त से शुरू किये जा रहे बूथ विजय अभियान को लेकर व्यपाक स्तर पर तैयारियां की गई है। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अगस्त को ‘बूथ विजय अभियान‘ का शुभारम्भ करेगें। उन्होंने बताया कि बूथ विजय अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर प्रदेश के सभी शक्ति केन्द्रों पर बूथ सत्यापन अधिकारी, शक्ति केन्द्र प्रभारी, शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के सदस्य उपस्थित रहेगें। साथ ही उस शक्ति केन्द्र के अन्तर्गत निवास करने वाले सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहेगें। राठौर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा शक्ति केन्द्र पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक शक्ति केन्द्र पर एलईडी स्कीन टीवी व अन्य डिजिटल माध्यम का उपयोग किया जाएगा। पार्टी द्वारा बूथ विजय अभियान के शुभारम्भ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण के भी प्रबंध किए गए है। इसके लिए यूट्यूब व फेसबुक सहित अन्य डिजिटल माध्यम से लाइव प्रसारण की व्यवस्था पार्टी के आईटी विभाग की टीम द्वारा किया जा रहा है। पार्टी ने लाइव प्रसारण के लिए BJP Live/Youtube/Facebook.com-BJPIT4UP के लिंक के माध्यम से सभी शक्ति केन्द्रों को वर्चुअल माध्यम से जोड़ने की रणनीति बनाई गई है। 

– हिमांशु दुबे,प्रदेश मीडिया सहप्रभारी भाजपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button