दम तोड़ता उत्तर प्रदेश सदन में सोता मुख्यमंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आज प्रदेश एवं देश को उत्तर प्रदेश की सोती हुई योगी सरकार से रुबरु करवाया तथा यह कहा, ‘‘दम तोड़ता उत्तर प्रदेश सदन में सोता मुख्यमंत्री’’। अध्यक्ष के इस ट्वीट ने उत्तर प्रदेश के बद से बदतर होते हालात का कारण तथा निवारण, दोनो पर ही प्रकाश डाला।


उत्तर प्रदेश में लगातार बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था, अभूतपूर्व बेरोजगारी, अनियंत्रित मंहगाई, महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों, किसानों एवं नौजवानों के साथ किये गये विश्वासघात के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ विधानसभा तक कांग्रेस विधायकों के साथ रिक्शा एवं ठेलों पर पहुँचकर प्रदर्शन किया परन्तु प्रदेश की भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक न रेंगी। केवल 3-4 दिन के मानसून सत्र में भी सरकार सो गई।

प्रदेश में लगातार बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था, अभूतपूर्व बेरोजगारी, अनियंत्रित मंहगाई, महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों, किसानों एवं नौजवानों के साथ किये गये विश्वासघात के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ विधानसभा तक कांग्रेस विधायकों के साथ रिक्शा एवं ठेलों पर पहुंचकर प्रदर्शन किया परन्तु प्रदेश की भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक न रेंगी। केवल तीन-चार दिन के मानसून सत्र में भी सरकार सो गई। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. हिलाल अहमद ने मुख्यमंत्री ने शायद में स्वतंत्रता दिवस पर उ0प्र0 के विकास के गुणगान किये है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, बहुत जल्द जनता, भारतीय जनता पार्टी को बोरिया बिस्तर सहित घर भेज देगी, जहां वह आराम से सो सकेंगे।


उ0प्र0 कांग्रेस के प्रवक्ता डा0 हिलाल अहमद ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में उ0प्र0 के मुख्यमंत्री के दिये गये बयान पर कहा कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री का बयान ‘उ0प्र0 एक आर्थिक विकास का इंजन’ है, ना केवल वास्तविकता से परे है बल्कि हास्यस्पद भी है। जिस प्रदेश का स्थान भुखमरी के सूचकांक में भारत में नं0-1 है, भारत के कुल कुपोषित बच्चों का 40 प्रतिशत उ0प्र0 में वास करता हो वो ना केवल बीमारु राज्य है बल्कि बीमारु राज्य में नं0-1 का स्थान रखता है। मुख्यमंत्री ने शायद अर्धनिंद्रा में स्वतंत्रता दिवस पर उ0प्र0 के विकास के गुणगान किये है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, बहुत जल्द जनता, भारतीय जनता पार्टी को बोरिया बिस्तर सहित घर भेज देगी, जहां वह आराम से सो सकेंगे। निश्चित रुप से इस बार की विधानसभा में कांग्रेस का बहुमत होगा, तथा कांग्रेस की एक संवेदनशील सरकार जनता को उसके दुखों से निजाद दिलायेगी।  

  • डॉ0 हिलाल अहमद, प्रवक्ता-कांग्रेस  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button