भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा

धर्मेन्द्र राय

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय मंत्रिमण्डल में उत्तर प्रदेश से शामिल किये गये केन्द्रीय मंत्रियों द्वारा जनता का आशीर्वाद लेने के लिए आज से जन आशीर्वाद यात्राएं प्रारम्भ की गई। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज, केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री कौशल किशोर और केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी आज सुबह 9 बजे चैधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री संजय राय, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन गोपाल,ब्रजेश पाठक, स्वाति सिंह, विधायक सुरेश तिवारी, जय देवी कौशल,नीरज बोरा, अविनाश पटेल, महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी, दिनेश तिवारी सहित पार्टी पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं ने जन आशीर्वाद यात्रा के लिए निकले केन्द्रीय मंत्रियों का भव्य स्वागत किया। जबकि केन्द्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा जी ने भी आज वृदावंन मथुरा से जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत की। नई दिल्ली से वृदांवन मथुरा के रास्ते में जगह-जगह पर बीएल वर्मा जी का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।


चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से एक रथ पर सवार होकर केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर और केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ बाहर निकले तत्पश्चात तीन अलग-अलग रथों पर सवार होकर जन आशीर्वाद यात्रा के लिए निकले। केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चैधरी बस्ती से अपनी जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत करेंगे। जब कि केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर मोहान उन्नाव से जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी सण्डीला हरदोई से जन आशीर्वाद यात्रा प्रारम्भ करेंगे।


जन आशीर्वाद यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व एयरपोर्ट पर केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज जन आशीर्वाद यात्राएं चौधरी ने कहा कि 2014 में मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा था कि वे जनसेवक/प्रधानसेवक के रूप मंे जनता की सेवा करेंगे। मा. प्रधानमंत्री जी ने सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर समाज के सभी वर्गो गांव, गरीब, किसान के विकास के लिए कार्य किया। पूरे विश्व में भारत को एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने का कार्य किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भी उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार गावं, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाआंे सहित समाज के सभी वर्गो के लिए लोककल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सारे कार्य जनता के आशीर्वाद से ही पूरे हो सकते है। इसलिए हम जनता का आशीर्वाद लेने जा रहे है।


केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री कौशल किशोर ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से हम जनता का आशीर्वाद लेने के लिए जा रहे है। मोदी-योगी जी की सरकार ने लगातार जनता के हित के लिए ऐसे काम किये है जैसे लोगों को बिजली, शौचालय, आवास, उज्जवला गैस, किसान सम्मान निधि सहित अनगिनत ऐसे कार्य गांव, गरीब के कल्याण और उनके उत्थान के लिए किया है। भाजपा सरकार ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय, डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी व डा0 भीम राव अम्बेडकर सहित सभी महापुरूषों के मिशन को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि जन-जन तक केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं का लाभ मिला है आगे भी हम जनता की सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करते रहे इसके लिए हम जनता से आशीर्वाद ले रहे है।


केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री श्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से हम जनता का आशीर्वाद लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार ने आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए अनगिनत कार्य किये है। जिनका सीधा लाभ गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं, शोषित, पीड़ित, वंचित सहित समाज के सभी वर्गों को मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button