देश को बंटवारे का दंश देने वालों को भुलाया नही जा सकता-अंशू अवस्थी

देश को बंटवारे का दंश देने वालों को भी नही भुलाया जा सकता, पूरा देश जानता है थी नफरत और हिंसा फैलाकर देश का बंटवारा कराने वाला यदि कोई है तो भारतीय जनता पार्टी का मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS और उनका आनुषांगिक संगठन हिंदू महासभा है।सबसे पहले द्विराष्ट्रवाद का प्रस्ताव यदि किसी ने पारित किया तो हो BJP और RSS के गुरु माफी वीर सावरकर ने 1937 में अहमदाबाद अधिवेशन में किया,और तो और जिस मुस्लिम लीग ने 1940 में लाहौर अधिवेशन में पाकिस्तान की अलग मांग कर देश के बंटवारे की नींव रखी, उसी मुस्लिम लीग के साथ RSS के संगठन हिन्दू महासभा ने बंगाल में सरकार बनाई ,और श्यामा प्रसाद मुखर्जी उस सरकार में मंत्री बने, प्रधानमंत्री बंटवारे का इतना ही दर्द है तो देश के लोगों से माफी मांगिये आपके पार्टी के मात्र संगठन RSS के फैलाये नफरत और हिंसा की वजह से देश का विभाजन हुआ और लाखों लोग विस्थापित हुए, और लाखों लोग मारे गए इसका जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी का मात्र संगठन RSS और उनकी नफरत वाली विचारधारा है। 

मोदी ने अपने ट्वीट में कहा था, ”देश के बँटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता. नफ़रत और हिंसा की वजह से हमारे लाखों बहनों और भाइयों को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी. उन लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद में 14अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाने का निर्णय लिया गया है.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button