Saturday, March 28, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

210

लखनऊ। पुलिस आयुक्त लखनऊ डी0के0 ठाकुर द्वारा 75 वें स्वतंत्रता दिवस के महापर्व पर रिजर्व पुलिस लाइन लखनऊ व पुलिस आयुक्त कैम्प कार्यालय में किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया।

आज दिनांक 15 अगस्त 2021 को 75 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर पुलिस आयुक्त लखनऊ डी0के0 ठाकुर द्वारा 75 वें स्वतंत्रता दिवस के महापर्व पर रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ व पुलिस आयुक्त कैम्प कार्यालय मे ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त लखनऊ द्वारा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को भारतवर्ष के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया गया तथा यह शपथ दिलायी गयी कि सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने कार्यों का पूरे मनोयोग व ईमानदारी से निर्वाहन करते हुये देश की एकता व अखण्डता को बनाये रखेंगे तथा देश के प्रगति में अपना योगदान देंगे। पुलिस आयुक्त लखनऊ महोदय द्वारा ध्वजारोहण के बाद पुलिस कर्मियों को मिष्ठान वितरण किया तथा पुलिस विभाग में रहते हुये अपनी मेहनत व लगन से कर्तव्यो का पालन करते हुये उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियो को उनकी विशिष्ट सेवाओ के लिये उत्कृष्ट सेवा हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया।