एनटीपीसी मुख्यालय में 75वां स्वतन्त्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय में 75वां स्वतन्त्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया l

लखनऊ l एनटीपीसी लिमिटेड की उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय में 75वां स्वतन्त्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया l समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) देबाशीश सेन ध्वजारोहण किया l राष्ट्रगान के बाद उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया l इस अवसर पर उत्तरा महिला मण्डल की अध्यक्षा करावी सेन  के साथ सभी वरिष्ठ सदस्याएं सहित उत्तरी मुख्यालय के महाप्रबंधकगन , विभागाध्यक्ष , सभी कर्मचारी उपस्थित थे l इस दौरान कोविड के सारे प्रोटोकॉल का पालन किया गया l

उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सेन ने कहा –आज आजादी के इन 75 वर्षों में भारत ने पूरे विश्व में अपनी अलगपहचान बनायी है l हमारेविकास की यह यात्रा संभव हो पायी है , उन अमर शहीदों एवं राष्ट्र निर्माताओं के प्रयास से जिंहोने अपने त्याग एवं बलिदान से हुमे यह अवसर प्रदान किया है lउन्होने एनटीपीसी का देश के विकास में योगदान का जिक्र करते हुए कहा की वर्तमान में एनटीपीसी की क्षमता 66885 मेगावाट है , जिसमे उत्तरी क्षेत्र 18423 की क्षमता है l

श्री सेन ने कहा – उत्पादन के क्षेत्र में इस वित्तीय वर्ष में 31 जुलाई 2021 तक उत्तरी क्षेत्र ने -32214 million unit का उत्पादन किया है l उत्तरी क्षेत्र के सभी प्रोजेक्ट्सअपने एमओयू को प्राप्त करने की ओर  अग्रसर है lकार्यक्रम के दौरान  देबाशीस सेन ने उत्तरी क्षेत्र के सभी परियोजनाओ की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला । उन्होंने अपनी कुशल और मजबूत कर्मचारियों की टीम को एनटीपीसी के लिए, कड़ी  मेहनत करने का आव्हान किया lसमारोह में  महाप्रबंधक गण पंकज कुमार ,उत्तरा महिला क्लब की अध्यक्षा करावी सेन , डी पी सिंह , रोहित छाबरा, ब्रिज किशोर पांडे सहित  गणमान्य व्यक्तियों के साथ परिवार के सदस्यों कीउपस्थिती  उल्लेखनीय रही l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button