समाजवादी व्यापार सभा भाजपा सरकार की खोलेगी पोल

समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी की बैठक आज लखनऊ में हुई। जिसकी अध्यक्षता समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक संजय गर्ग एवं संचालन प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा संजय गर्ग ने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों की व्यापार सभा संगठन को सभी विधानसभाओं में 30 अगस्त तक कार्यकारिणी समीक्षा का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है। सर्वसम्मति से सूबे के सभी 18 मण्डलों में सितम्बर में व्यापारी सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। व्यापारी सम्मेलनों में क्षेत्रीय व्यापारियों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाने के लिए व्यापार सभा व्यापारियों के घर-घर जाकर भाजपा सरकार की पोल-खोल चैपाल आयोजित करेगी।


समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि इस बार व्यापारी संकल्पित है कि भाजपा सरकार नहीं बनने देंगे। व्यापारियों के हित में समाजवादी सरकार ही जरूरी है।बैठक में प्रमुख रूप से समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मनोचा, प्रदीप जायसवाल, अजय सूद, मनोज पोरवाल, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, अतीक अग्रवाल, यासिर सिद्दीकी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, प्रदेश सचिव संजय बिस्वारी, कृपा शंकर त्रिवेदी, मनोज गुप्ता, सोनू कन्नौजिया, श्याम गुप्ता, मधुकर सिंघल, आशीष रस्तोगी, इफ्तिखार अली, विजय कुमार, शुभ गुप्ता, राजेश गुप्ता, पवन गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button