कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

मिशन शक्ति अभियान के तहत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन ।

प्रतापगढ़। महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये मिशन शक्ति अभियान के तहत जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला महिला चिकित्सालय में जन्मी कुल 25 नवजात बच्चियों को बेबी किट, तौलिया एवं बधाई संदेश का वितरण राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा0 आर्य देश दीपक, जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिक डा0 रीना प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी रन बहादुर वर्मा ने विभागीय योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना तथा यौन हिंसा, लैंगिक असामनता, घरेलू हिंसा तथा देहज हिंसा के सम्बन्ध में लोगों को जानकारी दी गयी। इस अवसर पर महिला कल्याण अधिकारी जया यादव, वन स्टाप सेन्टर, बाल संरक्षण इकाई एवं महिला शक्ति केन्द्र के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button