Saturday, April 18, 2026
Advertisement
Home राजनीति राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल राय प्रजापति ने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस में...

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल राय प्रजापति ने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल

273

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष आज दलित शोषित पिछड़ा अधिकार दल (युवा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल राय प्रजापति ने अपने संगठन के सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी,राहुल गाँधी, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 प्रियंका गाँधी के मूल्यों और आदर्शो से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव, पिछड़ा वर्ग विभाग के राम गणेश प्रजापति, राजीव मिश्रा मौजूद रहे।इस अवसर पर बोलते हुए अजय कुमार लल्लू ने प्रजापति समाज के युवाओं क़ो संगठन से लेकर सत्ता में भागीदारी दिलाने की बात दोहराई।उ0प्र0 कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्य0 अध्यक्ष मनोज यादव ने पिछड़ा वर्ग समाज क़ो कांग्रेस से जुड़कर अपने मुद्दों की लड़ाई राष्ट्रीय स्तर पर लड़ने की सोंच का समर्थन किया।