पिछड़े समाज को न्याय दिलाने के लिए लड़ेगी कांग्रेस-मनोज यादव

जातिवार जनगणना कराने और 69000 सहायक अध्यापक भर्ती घोटाले पर ओबीसी कांग्रेस ने हर ज़िले से भेजा राष्ट्रपति को ज्ञापन।

लखनऊ।ओबीसी कांग्रेस ने आज हर हर ज़िला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जातिवार जनगणना कराने और 69 हज़ार सहायक अध्यापक भर्ती 2019 में आरक्षण घोटाले की जाँच की मांग को ले कर राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया।ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोज यादव ने जारी बयान में कहा कि ज्ञापन के माध्यम से आज मांग की गयी कि 2021 में होने वाली जनगणना में जाति का कॉलम बनाया जाए ताकि हर जाति का आंकड़ा मिल सके और रोजगार और संसाधन में सबको अपनी आबादी के हिसाब से न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा 69000 सहायक अध्यापक भर्ती 2019 के विज्ञापन में उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन सर्विस नियम 1981 के अनुसार सभी वर्गों के आरक्षण को राज्य में लागू कानूनों और प्रावधानों के अनुसार चयन प्रक्रिया किया जाना चाहिय। लेकिन योगी सरकार ने इस भर्ती में नियमों की अनदेखी कर पिछड़ी जातियों के अधिकारों पर कुठाराघात किया है। ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय से मांग की है कि इस मामले को संज्ञान लेते हुए योगी सरकार को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पिछड़े समाज के युवाओं के साथ न्याय करें।मनोज यादव ने कहा कि इस मुद्दे पर पिछड़े समाज में काफी रोष है। कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में पिछड़ों के न्याय के लिए संघर्ष करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button