मेरी सरकार पोर्टल कल होगा लाॅन्च

मुख्यमंत्री कल 26 जुलाई, 2021 को मेरी सरकार’ (up.mygov.in) पोर्टल को लाॅन्च करेंगे ।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल 26 जुलाई, 2021 को यहां ‘My Gov मेरी सरकार’ (up.mygov.in) पोर्टल को लाॅन्च करेंगे। इस कार्यक्रम में भारत सरकार के इलेक्ट्राॅनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव भी वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित होंगे। यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि पोर्टल का उद्देश्य राज्य सरकार के साथ आम नागरिक के जुड़ाव को और बढ़ाना है। यह शासन की योजनाओं को प्रसारित करने और उन पर आम नागरिकों की राय जानने के लिए एक प्रमुख मंच होगा। ‘My Gov मेरी सरकार’ पोर्टल राज्य के लोगों को उनके विचारों, सुझावों और प्रतिक्रिया को संप्रेषित करने में मदद करेगा। ‘My Gov मेरी सरकार’ पोर्टल जन भागीदारी व सुशासन हेतु एक अभिनव मंच बनेगा। प्रवक्ता ने बताया कि 26 जुलाई, 2014 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने My Gov पोर्टल का लोकार्पण किया था। प्रधानमंत्री जी की पहल से प्रेरणा लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘My Gov मेरी सरकार’ पोर्टल लाॅन्च करने निर्णय लिया है। भारत सरकार का My Gov पोर्टल सरकार और जनता के बीच एक सेतु का कार्य कर रहा है। ‘My Gov मेरी सरकार’ पोर्टल के प्रारम्भ होने से My Gov पोर्टल की पहल का प्रभाव दोगुना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button