राजकीय विद्यालयों में भर्ती होंगे 10 हजार नियमित कम्प्यूटर अनुदेशक-धीरज गुर्जर

लखनऊ दौरे के समय मिले थे राजस्थान के संविदा कम्प्यूटर अनुदेशक,उनकी पीड़ा से राजस्थान सरकार को अवगत कराया था प्रियंका ने राजस्थान के कम्प्यूटर अनुदेशकों से किया वादा प्रियंका गांधी ने निभाया। कांग्रेस अपने वादे और संकल्पों पर हमेशा खरी उतरती है। राजकीय विद्यालयों में भर्ती होंगे 10 हजार नियमित कम्प्यूटर अनुदेशक।

डा0 उमा शंकर पाण्डेय


लखनऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी धीरज गुर्जर ने आज बयान जारी कर बताया कि लखनऊ दौरे के समय राजस्थान के संविदा कम्प्यूटर अनुदेशको का एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस की  राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर मिलकर उनको अपनी समस्याओं से अवगत कराया था जिसके बाद उंन्होने प्रतिनिधिमंडल को समाधान का आश्वाशन देकर कहा था शीघ्र ही समाधान का प्रयास करूंगी और उसके बाद राजस्थान सरकार से बात की जिसके 4 दिनों में राजस्थान सरकार ने 10 हजार कम्प्यूटर अनुदेशकों की नियमित भर्ती के लिए मंत्रिपरिषद से प्रस्ताव पारित कर दिया।


कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव श्री धीरज गुर्जर ने कहा कि राजस्थान के कम्प्यूटर अनुदेशकों से  जो वादा श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने अपने लखनऊ दौरे के समय किया था उसको उंन्होने पूरी ईमानदारी के साथ निभाया है जिसके प्रति संविदा अनुदेशकों ने  कृत्यगता ज्ञापित की है।उंन्होने कहा कि कांग्रेस अपने वादे और संकल्पों पर हमेशा खरी उतरती है वह जनता के साथ वादा खिलाफी को लोकतंत्र के लिये खतरनाक मानती है। उंन्होने कहा कि राजस्थान के राजकीय विद्यालयों में अब 10 हजार नियमित कम्प्यूटर अनुदेशको भर्ती की जाएगी जिसके लिये मंत्रिपरिषद ने स्वीकृति प्रदान कर बजट आवंटित कर दिया है।उपरोक्त जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डा0 उमा शंकर पाण्डेय ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button