Saturday, April 18, 2026
Advertisement
Home राजनीति सपा ने 17 जातियों को आरक्षण दिया-डाॅ0 राजपाल कश्यप

सपा ने 17 जातियों को आरक्षण दिया-डाॅ0 राजपाल कश्यप

195

समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजपाल कश्यप एम.एल.सी. ने की, संगठन को जिला, ब्लाक तथा बूथस्तर तक विस्तार देने और वर्ष 2022 में अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने अपने सम्बोधन में प्रदेश स्तर से बूथस्तर तक सदस्यता अभियान चलाने और संगठन में सभी जातियों के लोगों को जोड़ने के लिए कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाने और भाजपा द्वारा किए गए जनविरोधी कामों की जनता के बीच चर्चा करने के साथ समाजवादी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों तथा उपलब्धियों के बारे में बताने को कहा।


प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजपाल कश्यप ने कहा कि सरकार को जातीय जनगणना कराना चाहिए ताकि संख्या के अनुसार सानुपातिक प्रतिनिधित्व दिया जा सके। उन्होंने समाजवादी पार्टी ने 17 जातियों को आरक्षण दिया था जिसका कांग्रेस, बसपा और भाजपा ने विरोध किया। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। आरक्षण को समाप्त करने की साजिशें हो रही हैं।बैठक के अंत में कोरोना काल में मृत नेताओं-कार्यकर्ताओं की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति, राम अवध पाल, अशोक कुशवाहा, पप्पू निषाद, बृजेश विश्वकर्मा, हरिश्चन्द्र प्रजापति, अवधनाथ पाल, रामधन गूजर, महेन्द्र चौहान, श्याजी गुप्ता, सनी राठौर, संजय सविता, रामपाल नायक बंजारा, देवी सिंह पटेल, पूनम मौर्या, सूरज राम बागी बिन्द, अनूप बारी, नरसिंह पाल, अनुराग जायसवाल, धर्मेन्द्र कश्यप, बृजेश कश्यप, पूरन सिंह मौर्य, राम लखन पटवा, तूफानी निषाद, दाताराम मौर्य, शिव वचन बिन्द, राजकुमार भुर्जी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है।