सपा का बढ़ता ग्राफ़

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति से आज प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस छोड़कर आए और निर्दलीय नेताओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए उम्मीद जताई कि वे 2022 के विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूती देने का काम करेंगे।आजमगढ़ के अनिल कुमार वर्मा एडवोकेट और चंदौली के साहिब सिंह मौर्य सदस्य जिला पंचायत बसपा छोड़ कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं जबकि फतेहपुर के पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस राजेन्द्र सिंह लोधी अपने तमाम साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है।

आजमगढ़ के अशोक यादव एडवोकेट एवं गीता देवी पत्नी महेन्द्र राम तथा राम मनोहर यादव जिला पंचायत सदस्य चंदौली ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली है। मुकेश कोरी, भारतीय समाज रक्षक मोर्चा औरैया भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं ने कहा कि वे अखिलेश यादव के नेतृत्व से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। वे आगामी विधान सभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी को बहुमत से जीत दिलाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे।इस अवसर पर एम.एल.सी. लाल बिहारी तथा श्री लालता बियार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button