21 जुलाई को पूर्व राज्यपाल की प्रतिमा का लोकार्पण

लखनऊ। लखनऊ के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर बुधवार 21 जुलाई को लखनऊ पहुंच रहे हैं। लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 21 जुलाई को प्रातः 10:35 बजे लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे उसके बाद वहां से हजरतगंज के लिए प्रस्थान करेंगे जहां मल्टी लेवल पार्किंग, हजरतगंज के सामने स्थापित स्वर्गीय लालजी टंडन , पूर्व राज्यपाल मध्य प्रदेश एवं बिहार, की प्रतिमा का प्रातः 11:00 अनावरण करेंगे।

 

स्वर्गीय टंडन की पहली पुण्यतिथि पर प्रतिमा का लोकार्पण 21 जुलाई को सुबह 11 बजे से हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किेंग के सामने होगा। कार्यक्रम का फेसबुक लाइव भी होगा और जिन्हें आमंत्रित किया जाएगा, वहीं कार्यक्रम स्थल पर आ सकेंगे। कोरोना नियमों का पालन करते हुए डेढ़ सौ लोगों के ही जुटने की संभावना है और शेष लोग कार्यक्रम को ऑनलाइन देख सकेंगे। स्वर्गीय टंडन के पुत्र और नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री कीकार्यक्रम में शामिल होने की सहमति मिल गई है। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और दोनों उप मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में रहेंगे। कास्य की यह प्रतिमा साढ़े बारह फीट ऊंची है। हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग के सामने फांउटेन के पीछे यह प्रतिमा लगाई गई है। प्रतिमा के सामने बने पिंक पुलिस बूथ को भी हटाने का काम चालू हो गया है। 

 

प्रदेश के पूर्व मंत्री व बिहार और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे स्वर्गीय लालजी टंडन की हजरतगंज में लगाई गई प्रतिमा के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। उनके कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति मिल गई है। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा. दिनेश शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

 

अनावरण कार्यक्रम के उपरांत अपराह्न 12:00 बजे वहां से प्रस्थान कर 12:15 बजे संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एस.जी.पी.जी.आई) पहुंच कर वहां भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश,कल्याण सिंह जी से भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे।पीजीआई से अपराह्न 12:40 बजे सीधे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और अपराहन 1:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना हों जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button