सम्पूर्ण समाधान दिवस 59 में 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो।सदर सम्पूर्ण समाधान दिवस में 59 शिकायतकर्ता आये, 05 शिकायतों का हुआ मौके पर निस्तारण।

प्रतापगढ़। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण सम्भव कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल की अध्यक्षता में आज तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतें पुलिस अधीक्षक सतपाल द्वारा सुनी गयी। तहसील सदर में जन सामान्य के द्वारा कुल 59 शिकायतें विभिन्न विभागों से सम्बन्धित दर्ज करायी गयी जिनमें से 05 शिकायतें इस प्रकृति की पायी गयी जिनका निराकरण विभागीय अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। तहसील सदर सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में से 11 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 23, विकास विभाग से 05, विद्युत विभाग से 01, खाद्य एवं रसद विभाग से 02 एवं 12 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन गम्भीर है। उन्होने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुये कहा कि तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से सम्बन्धित जनता की शिकायतें दर्ज हो रही है, सभी सम्बन्धित अधिकारीगण गम्भीरता के साथ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें और मौके पर जाकर सम्बन्धी शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करायें। उन्होने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता को सभी सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के द्वारा निस्तारण के दौरान उपस्थित रखा जाये ताकि सभी शिकायतों का निराकरण गुणवत्ता परक रूप से सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होने कहा कि तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों की मानीटरिंग उत्तर प्रदेश शासन स्तर से सुनिश्चित की जा रही है। अतः भी अधिकारियों के द्वारा दर्ज शिकायतों का निराकरण पूर्ण गम्भीरता के साथ कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही को बहुत ही गम्भीरता के साथ लिया जायेगा। अतः सभी अधिकारीगण शासन की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण बहुत ही गम्भीरता के साथ लेकर जनता की शिकायतों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें।सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रभास कुमार, उपजिलाधिकारी सदर मोहन लाल गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव सहित सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button