1 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

अयोध्या। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 घनश्याम सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम एवं कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के द्वारा 1 जुलाई से 31 जुलाई 2021 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान संचालित किया जा रहा है। सरकार की इस महत्वकॉक्षी कार्यक्रम को जनपद में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के नेतृत्व में मूर्तरूप प्रदान किया जा रहा है।

उच्चधिकारियों से प्राप्त निर्देश के अनुपालन में नगर निगम/नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत/ब्लॉक के सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो से सम्बन्धित ग्रामों/मोहल्लों में अभियान से सम्बन्धित विभिन्न गतिविधियॉ सम्पन्न करायी गयी। नगर निगम अयोध्या के अन्तर्गत वार्ड दाल मंडी, दीनदयाल उपाध्याय, चन्द्रशेखर आजाद, रामकोट में जिला मलेरिया अधिकारी, एवं फाइलेरिया नियंत्रण इकाई अयोध्या की संयुक्त टीम एवं नगर पालिका परिषद रूदौली के वार्ड मीरापुर, बीकापुर नगर पंचायत के वार्ड-तेंदुआमाफी  तृतीय, गोसाईगंज नगर पंचायत के वार्ड-कटरा उत्तरी,गोसाईगंज पश्चिमी, तथा भदरसा नगर पंचायत के वार्ड-कटरा उत्तरी आदि सम्बन्धित नगर पंचायत के वार्डो में जनजागरूकता, स्रोतविनष्टीकरण, कचरा निस्तारण एवं लार्वा रोधी का कार्य सम्पन्न कराया गया।

उक्त नगर निगम, नगर पंचायत के क्षेत्र में शाम को फागिग का कार्य भी कराया जायेगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत सहयोगी विभागों की संयुक्त टीमों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र/ब्लॉक सोहावल गॉव-टडवा, बीकापुर ग्राम-तोरोमाफी,मिल्कीपुर ग्राम-सोधियॉवा, तारून ग्राम-रामपुर अहिरौली, मसौधा ग्राम-टोनिया,एवं मयाबाजार ग्राम-तिलौनी आदि में विभिन्न गतिविधियॉ सम्पन्न करायी गयी। नगर निगम अयोध्या क्षेत्र में डा0 दुष्यंत सिंह वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा संचारी रोगो से सम्बन्धित विभिन्न गतिविधियों का पर्यवेक्षण किया गया।

नगरीय क्षेत्र की आशाओ  का आगामी दस्तक अभियान सें संबंधित संवेदीकरण बैठक का आयोजन अचल प्रशिक्षण केन्द्र दर्शन नगर में किया गया। जिसमें जिला मलेरिया अधिकारी एम0ए0खान, के द्वारा दस्तक अभियान से संबंधित होने वाली विभिन्न गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी दी गयी। अनंत प्रताप सिंह डी0पी0सी0 तथा रमनीश मिश्रा डी0पी0टी0सी0 द्वारा क्षय रोग के बारे में अगवगत कराया गया। संवेदीकरण बैठक में अर्बन नोडल अधिकारी, अमित कुमार डी0सी0पी0एम0, सुशील कुमार वर्मा अर्बन कोर्डिनेटर, संतोष कुमार तिवारी मलेरिया निरीक्षक, राजेश कुमार मलेरिया निरीक्षक, एवं विवेक कुमार चैधरी मलेरिया निरीक्षक आदि उपस्थित रहे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button