Saturday, April 11, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा 2022 में ऐतिहासिक बहुमत कि सरकार बनाएगी-स्वतंत्र देव

भाजपा 2022 में ऐतिहासिक बहुमत कि सरकार बनाएगी-स्वतंत्र देव

200

हिमांशु दुबे

लखनऊ।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तरखण्ड में डबल इंजन वाली भाजपा की सरकारें दोनों राज्यों में विकास, सुशासन, समृद्धि और लोककल्याण के पथ पर तेजी से दौड रही है। जिससे विपक्ष के सत्ता में लौटने के ख्वाब सूखे पत्तों की तरह उड़ गए है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की जंग अपराध, अपराधियों व भ्रष्टाचारियों के विरूद्ध है और यही कारण है कि सपा प्रमुख की पीड़ा अपनी सरकार में संरक्षित किलों के ढ़हने से है। उन्होंने कहा कि लगातार हर चुनाव में मिल रही हार के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में अपने गढों में भी समाजवादी पार्टी को मिली करारी शिकस्त से हताश व निराश होकर सपा प्रमुख अनर्गल बयानबाजी कर रहे है। बेहतर होता कि वे लोकतंत्र का सम्मान करते हुए अपनी हार को स्वीकार करते और आत्ममंथन करते। 


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद कानून का राज स्थापित हुआ है। राज्य में गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर भाजपा सरकार लोककल्याण के पथ पर  तेज़ी से कार्य कर रही है। प्रदेश में अराजकता भ्रष्टाचार व गुण्डागर्दी के खात्में के बाद निवेश बढा है। जिसके कारण लाखों लोगों को रोजगार भी मुहैया हुआ है। राज्य की जनता का विश्वास मोदी-योगी सरकार पर लगातार बढ़ा है। ऐसे में सपा प्रमुख यह समझ चुके है कि राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा जनअपेक्षाओं को पूरा करते हुए किये जा रहे जनहित के कार्यो के परिणाम स्वरूप जनता का विश्वास भाजपा के प्रति और दृढ हुआ है।

समाजवादी पार्टी की जमींन उत्तर प्रदेश में खिसक चुकी है। अपनी खिसक चुकी जमींन  के सच को स्वीकार करने के बजाय सपा प्रमुख उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को उत्तरखण्ड स्थानान्तरित करने की बात कह रहे है। सपा प्रमुख के बयान से लगता है कि वे भी इस सच को स्वीकार कर लिए है कि राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश के विकास और समृद्धि के लिए किये गए कार्यो के बल पर 2022 में फिर से अभूतपूर्व जनसमर्थन के साथ ऐतिहासिक बहुमत वाली भाजपा की सरकार बनेगी और जनता एक बार फिर परिवारवाद, भ्रष्टाचार और अराजकता को नकार देगी।