वीआईपी कार्यालय का उदघाट्न राम लोटन के सर ताज़

उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होना है।इसी को ध्यान रख अन्य प्रदेश की पार्टीयों ने अपना कार्यालय का उदघाट्न करना प्रारम्भ क्र दिया है। सियासी ताकत को दिखाते हुए मुकेश सहनी आज लखनऊ एयरपोर्ट से सीधे गोमती नगर पहुंचे। इस दौरान मुकेश सहनी ने रोड शो भी किया। सहनी के रोड शो में जबरदस्त भीड़ भी देखी गई है। मुकेश सहनी की पार्टी राज्य में बीजेपी से गठबंधन में भी शामिल हो सकती है। मुकेश सहनी ने लखनऊ में वीआईपी पार्टी के कार्यालय का भी उद्घाटन किया। वीआईपी के मुकेश सहनी उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए सियासी मैदान में कूद पड़े हैं। सहनी ने इसी क्रम में आज पार्टी कार्यालय का भी उद्घाटन किया है। बताया जा रहा है कि मुकेश सहनी की पार्टी उत्तर प्रदेश कै कुछ सीटों पर चुनाव लड़ेंगी, बिहार में वीआईपी के चार विधायक जीतकर सदन पहुंचे हैं।

आस्था की ठोकर से वीआईपी का मिला ताज ऐसे हैं (VIP) प्रदेश अध्यक्ष राम लोटन निषाद। एक समय था जब राम लोटन निषाद समाजवादी पार्टी में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे थे, लेकिन वहां पर से ठोकर खाने के बाद उनकी पहचान उत्तर प्रदेश से दूर बैठे बिहार के मंत्री ‘सन आफ मल्लाह ‘ ने की और उनको ताज पहनाते हुए उत्तर प्रदेश में वीआईपी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। आइए हम आपको बताते हैं क्या कहते हैं राम लोटन निषाद ने घोषणा की है कि वीआईपी पार्टी उत्तर प्रदेश में 157 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। यह सीटें ऐसी हैं जहां लगभग 10,000 से लेकर 1,25,000 की संख्या में निषाद मल्लाह विंद केवट ढीवर जाति के लोग हैं। इन सभी को साथ लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। उत्तर प्रदेश में अगर गठबंधन को लेकर स्थिति बनी तो समाज के पिछड़े दलित वंचित के मान सम्मान और अधिकार को ध्यान में रखते हुए ही किसी दल के साथ हाथ मिलाएंगे। निषाद ने कहा कि इन सभी को अनुसूचित जाति में शामिल करने का प्रस्ताव तब गया था जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी। यूपीए की सरकार ने तो उस पर कोई अमल नहीं किया।आज केंद्र से लेकर प्रदेश तक एनडीए की सरकार ने भी अपने घोषणा पत्र में कहा था कि इन सभी को अनुसूचित जाति में रखा जाएगा लेकिन अब तक एनडीए सरकार ने भी अपना वादा नहीं पूरा किया है। जबकि मेरा अपना मानना है कि केन्द्र से लेकर उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार होने के नाते यह काम आसानी से किया जा सकता है।

जबकि हम आपको यह भी बता देना चाहते हैं बिहार में नीतीश सरकार में ‘सन आफ मल्लाह ‘ के लाल को कैबिनेट मंत्री का पदभार संभाल रहे हैं। वीआईपी पार्टी की बिहार सरकार में अहम रोल था जिसकी वजह से नीतीश कुमार अपनी सरकार बनाने में कामयाब रहें।

बिहार की लोक जनशक्ति पार्टी और जनता दल यूनाइटेड पहले ही उत्तर प्रदेश में चुनाव का ऐलान कर चुकी है। जदयू उत्तर प्रदेश चुनाव में करीब 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं लोजपा भी पूरी मजबूती के साथ उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है।

मुकेश सहनी ने कहा कि VIP मय हुआ पूरा उत्तर प्रदेश..!

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी जमीन तलाशने के लिए निषादों की एक और पार्टी उत्तर प्रदेश में आ गई है।‘सन आफ मल्लाह’ मुकेश सहनी के समक्ष पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बिहार के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी सरकार बनाने का संकल्प लिया।

विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी दोपहर डेढ़ बजे लखनऊ हवाई अड्डा पहुंचे। यहां से विकासशील इंसान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पूरे रास्ते को कार्यकर्ताओं ने लाल रंग के बैनर और पोस्टर से रंग दिया। यूपी में कार्यकर्ताओं के जोश से उत्साहित मुकेश सहनी ने कहा कि हमें इसी मजबूती से उत्तर प्रदेश में अपने समाज को मजबूत करना है। अगर हम मजबूत होते हैं, तो हमारा समाज आगे बढ़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button