05 जुलाई से सिनेमाहाॅल,मल्टीप्लेक्स,जिम,स्टेडियम का होगा संचालन

विगत 24 घण्टे में प्रदेश में 02 लाख 70 हजार 723 कोविड टेस्ट किए गए,प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 83 लाख 82 हजार 501 कोविड टेस्ट सम्पन्न।ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ नीति को पूरी सक्रियता से जारी रखने के निर्देश।

मुख्यमंत्री ने सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोविड गाइडलाइन्स के पालन के साथ 05 जुलाई से सिनेमाहाॅल, मल्टीप्लेक्स,जिम, स्टेडियम के संचालन की अनुमति प्रदान करने के निर्देश दिए।
निगरानी समितियों द्वारा लक्षणयुक्त एवं संदिग्ध संक्रमित व्यक्तियों कीस्क्रीनिंग एवं मेडिसिन किट वितरण का कार्य सुचारु रूप से चल रहा।बच्चों हेतु तैयार करायी गई मेडिसिन किट का वितरण भी कराया जा रहा।राज्य में हेल्थ ए0टी0एम0 की स्थापना को प्रोत्साहित किये जाने पर बल,विभिन्न पी0एच0सी0, सी0एच0सी0 विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्यकेन्द्रों पर हेल्थ ए0टी0एम0 की स्थापना स्वास्थ्य एवं चिकित्सासुविधाओं को सुदृढ़ करने में उपयोगी सिद्ध होगी।


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी सोमवार 05 जुलाई, 2021 से प्रदेश में आंशिक कोरोना कफ्र्यू में छूट के अन्तर्गत सिनेमाहाॅल, मल्टीप्लेक्स, जिम, स्टेडियम के संचालन की अनुमति प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं की गतिविधियों के संचालन की अनुमति सोशल डिस्टेंसिंग सहित कोविड गाइडलाइन्स का पालन करने की शर्त के साथ दी जाए।


मुख्यमंत्री यहां लोक भवन में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण प्रभावी रूप से नियंत्रित है। संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या निरन्तर कम हो रही है। साथ ही, कोविड संक्रमण के नए मामले भी प्रतिदिन कम हो रहे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड प्रोटोकाॅल का पूर्णतया पालन करते हुए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जानी चाहिए।


मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि विगत 24 घण्टे में प्रदेश में 02 लाख 70 हजार 723 कोविड टेस्ट किए गए। प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 83 लाख 82 हजार 501 कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घण्टे के दौरान संक्रमण के 133 नए मामले आए, जबकि 228 मरीज उपचारित होकर स्वस्थ हुए। वर्तमान में राज्य में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 2,560 है।


मुख्यमंत्री ने ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ नीति को पूरी सक्रियता से जारी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि यह नीति कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण में अत्यन्त कारगर सिद्ध हुई है। इसकी मदद से कोविड के संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी अंकुश लगाने में सफलता मिली है।निगरानी समितियों द्वारा लक्षणयुक्त एवं संदिग्ध संक्रमित व्यक्तियों की स्क्रीनिंग एवं मेडिसिन किट वितरण का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है।

बच्चों हेतु तैयार करायी गई मेडिसिन किट का वितरण भी कराया जा रहा है। प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण का कार्य तेजी से संचालित किया जा रहा है। विगत दिवस कोविड उपचार के लिए बेड की संख्या में 40 की वृद्धि हुई है। इसमें आइसोलेशन एवं आई0सी0यू0 दोनों प्रकार के बेड सम्मिलित हैं।


तकनीक के व्यापक प्रयोग से प्रदेशवासियों तक विभिन्न आवश्यक सुविधाओं की पहुंच बढ़ायी जा सकती है। इसके दृष्टिगत राज्य में हेल्थ ए0टी0एम0 की स्थापना को प्रोत्साहित किए जाने पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न पी0एच0सी0, सी0एच0सी0 विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केन्द्रों पर हेल्थ ए0टी0एम0 की स्थापना स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने में उपयोगी सिद्ध होगी। इस सम्बन्ध मे विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इन अत्याधुनिक मशीनों के सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन के लिए टेक्निशियन्स को प्रशिक्षित किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button