जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु प्रेक्षक का आगमन 02 जुलाई को

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डा0 नितिन बंसल ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0, लखनऊ द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के अन्तर्गत जिला पंचायत अध्यक्ष सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु नरेन्द्र सिंह पटेल सचिव रेशम विकास विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ को प्रेक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। माननीय प्रेक्षक दिनांक 02 जुलाई 2021 को पूर्वान्ह में जनपद मुख्यालय पहुॅचेगें।


जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने प्रेक्षक के साथ नोडल एवं लाइजन आफीसर सहित अन्य कर्मचारियों की ड्यिटी लगा दी है। प्रेक्षक के साथ नोडल आफीसर के रूप में अधिशासी अभियन्ता जल निगम घनश्याम द्विवेदी मोबाइल नम्बर 9918300738, लाइजन आफीसर हेतु लोक निर्माण विभाग (प्रान्तीय खण्ड) के सहायक अभियन्ता पुष्पराज मोबाइल नम्बर 9450408391 की ड्यिटी लगायी गयी है। इसी प्रकार स्टेनो हेतु वाणिज्य कर विभाग के लिपिक कमलेश कुमार पटेल 9936638056 व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कम्प्यूटर आपरेटर उमेश चन्द्र 7376724306 की ड्यिटी लगायी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button