जिला पंचायत अध्यक्ष पद 04 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु 04 प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

प्रतापगढ़। क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम कोठी के सभागार में आज जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु 04 प्रत्याशियों ने जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। अफीम कोठी के सभागार में जिन प्रत्याशियों ने नामांकन किया उनमें क्षमा सिंह पत्नी अभय प्रताप सिंह ने 01 सेट में, पूनम पुत्री राम दुलारे ने 01 सेट में, माधुरी पत्नी कुलदीप ने 04 सेट में तथा अमरावती पत्नी सुभाष चन्द्र ने 02 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रत्याशियों के नामांकन करने का समय पूर्वान्ह 11 बजे अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित था। सभी प्रत्याशियों ने कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन करते नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के समय पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी इन्द्र भूषण वर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button