माल प्राथमिक केन्द्र पर कराया गया वेक्सिनेशन

श्री सुदर्शन एकेडमी अटारी के प्रबंधक आशुतोष पाण्डेय व राहुल मिश्रा के द्वारा जागरूक कर माल प्राथमिक केन्द्र पर
कराया गया वेक्सिनेशन।

माल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र माल पर श्री सुदर्शन एकेडमी के प्रबंधक आशुतोष पाण्डेय व राहुल मिश्रा ने तमाम युवावों को जागरूक कर वेक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया और माल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाकर वेक्सीन लगवाया पहले अगुवाई करते हुए आशुतोष पाण्डेय और राहुल मिश्रा ने वेक्सीन की प्रथम डोज लगवाया ।

बाद में वहाँ पर मौजूद करीब 30 लोगों ने लगवाया वेक्सीन जिसमे युवा साथी सुमित पाण्डेय ,भारत भूषण मौर्या ,पंकज गुप्ता ,दीपक मिश्रा ,राजेश मिश्रा ,शानू आदि कई लोगों ने टीकाकरण करवाया और सभीलोगों ने सभी लोगों से यह अपील की कोविड वेक्सीन की दोनों डोज लगवाएं ।

आशुतोष पाण्डेय ने यह बताया कि यह जागरूक अभियान अपने छेत्र में निरंतर चलता रहेगा और हम सब युवा गाँव गाँव जाकर कोविड वेक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button