पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु समय सारिणी जारी

जिला मजिस्ट्रेट ने जिला पंचायत अध्यक्ष के सामान्य निर्वाचन हेतु समय सारिणी जारी की।

प्रतापगढ़। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) डा0 नितिन बंसल ने जनपद प्रतापगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष के सामान्य निर्वाचन हेतु समय सारिणी जारी कर दी है। उन्होने बताया है कि दिनांक 26 जून को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन एवं अपरान्ह 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जायेगी। दिनांक 29 जून को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक उम्मीदवारी वापसी, 03 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक मतदान एवं मतगणना अपरान्ह 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक की जायेगी। निर्वाचन के समस्त कार्यक्रम क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम की कोठी में सम्पन्न होगा। उन्होने बताया है कि नाम निर्देशन के प्रपत्र दिनांक 23 जून 2021 से लेकर 26 जून 2021 तक पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे के बीच क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम की कोठी से प्राप्त किये जा सकते है।

जिला मजिस्ट्रेट/निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डा0 नितिन बंसल ने जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप से सम्पादित कराये जाने हेतु अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button