वृद्धएवं विपन्न कलाकार मासिक पेंशन20 जुलाई तक करेंआवेदन

वृद्ध एवं विपन्न कलाकार मासिक पेंशन योजना हेतु 20 जुलाई तक आवेदन पत्र जमा करें।

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने बताया है कि संस्कृति विभाग उ0प्र0 द्वारा संचालित वृद्ध एवं विपन्न कलाकारों को मासिक पेंशन योजना के अन्तर्गत प्रतिमाह 2000 रूपये पेंशन दी जायेगी। उन्होने कहा कि ऐसे ख्याति प्राप्त कलाकार जिन्होनें सम्बन्धित कला विधा/क्षेत्र में न्यूनतम 10 वर्षो तक कला प्रदर्शन किया हो तथा जिनकी आयु 60 वर्ष से कम न हो तथा आय रू0 24000 प्रति वर्ष से अधिक न हो (आय का प्रमाण पत्र तहसीलदार द्वारा प्रमाणित होना चाहिये तथा आयु के प्रमाण हेतु हाईस्कूल का प्रमाण पत्र या मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा दिया गया प्रमाण पत्र मान्य होगा)। योजना के लिये आवेदन पत्र का प्रारूप संस्कृति निदेशालय के वेबसाइट या जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ से निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते है। योजना के लिये आवेदन हेतु निर्धारित प्रपत्र पर वांछित सूचनायें स्पष्ट रूप से अंकित कर प्रेषित किया जाना है।

केवल निदेशालय द्वारा निर्धारित प्रपत्र पर ही आवेदन मान्य होगें। आवेदन पत्र आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ जिलाधिकारी/जिला सूचना अधिकारी से संस्तुत/अग्रसारित कराकर संस्कृति निदेशालय, उ0प्र0 नवम् तल, जवाहर भवन लखनऊ, पिन कोड-226022 में जमा किये जायेगें। आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 20 जुलाई 2021 है। अधिक जानकारी/विवरण संस्कृति निदेशालय उ0प्र0 नवम् तल जवाहर भवन लखनऊ से व्यक्तिगत अथवा फोन नम्बर 0522-2286672 पर सम्पर्क कर सकते है। आवेदन पत्र वेबसाइट http://upculture.up.nic.in से भी प्राप्त कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button