मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना का अभ्यर्थी उठाये लाभ

‘‘मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार’’ योजना का अभ्यर्थी उठाये लाभ, 21 जून तक दें आवेदन

प्रतापगढ़। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी/जिला माटीकला अधिकारी विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि मिट्टी से निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिये उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड का गठन किया गया है जिसके लिये ‘‘मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार’’ योजना संचालित की जा रही है। माटीकला को बढ़ावा देने हेतु वित्तीय वर्ष 2021-22 में जनपद को लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

इस योजना के अन्तर्गत अधिकतम 10 लाख रूपये तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराये जाने का प्राविधान है जिसमें कार्यशील पूंजीमद की धनराशि को छोड़कर 25 प्रतिशत तक की धनराशि लाभार्थियों को मार्जिन मनी के रूप में अनुदान स्वरूप प्राप्त होगी। 18 से 55 वर्ष तक की आयु वर्ग के अभ्यर्थी/कारीगर जो माटीकला उद्योग की स्थापना करना चाहते है वे अपने आवेदन पत्र एवं मूल प्रपत्रों तथा छायाप्रति के साथ कार्यालय कार्य दिवस में दिनांक 21 जून 2021 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय 119 ए सिविल लाइन प्रतापगढ़ में जमा कर दें ताकि उद्योग की स्थापना हेतु चयन सम्बन्धी कार्यवाही पूर्ण की जा सके। दिनांक 21 जून तक प्राप्त ऋण आवेदन पत्रों पर चयन सम्बन्धी प्रक्रिया पूर्ण करने हेतु दिनांक 28 जून को परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी प्रयागराज मण्डल प्रयागराज की अध्यक्षता में साक्षात्कार किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button