पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्यों में तेजी लाए -अपर मुख्य सचिव

अपर मुख्य सचिवए गृह सूचना व यूपीडा ने पूर्वांचल एक्सप्रेस . वे के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक व किया स्थलीय निरीक्षण।

सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिवए गृहए सूचना व यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा आज जनपद सुलतानपुर का भ्रमण कर कैम्प आफिस पूर्वांचल एक्सप्रेस.वेए पैकेज.02 पर पहुँचे और पूर्वांचल एक्सप्रेस.वे से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कर कार्य में तेजी लाने तथा पूर्वांचल एक्सप्रेस.वे का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये।

अपर मुख्य सचिवए गृहए सूचना व यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री अवस्थी का स्वागत जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती व पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना द्वारा पुष्प देकर किया गया। तत्पश्चात समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों का परिचय लेते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस.वे के पैकेज.03 व 04 के अधिकारियों से विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को अपर मुख्य सचिवए गृह द्वारा दिये गये। बैठक में पैकेज.03 व 04 के अधिकारियों द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस.वे के निर्माण कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया। अपर मुख्य सचिव ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों से मिट्टी परमीशन व जमीन मिलने सम्बन्धी गहन जानकारी ली। अगस्त माह तक 73 प्रतिशत कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का आश्वासन पैकेज.03 के अधिकारियों द्वारा दिया गया। यह भी बताया गया कि 36 करोड़ रूपये की आवश्यकता होगी। पूर्वांचल एक्सप्रेस.वे पैकेज.04 के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि अगस्त माह तक 57 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। 35 करोड़ रूपये की आवश्यकता है।

जिलाधिकारी सी० इन्दुमती ने अपर मुख्य सचिवए गृह सूचना व यूपीडा को अवगत कराया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस.वे की भूमि के मुआवजा के लिये 50 करोड़ रूपये की आवश्यकता है। अपर मुख्य सचिव द्वारा आश्वस्त किया गया कि धनराशि की कमी नहीं होने पायेगी। कार्य में तेजी लायी जाय। उन्होंने रैम कटए खराब गार्डर सहित विभिन्न कार्यों को ठीक कराने का निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिया। जिलाधिकारी ने जनपद में रानी मिस्त्री को कार्य देने के लिये अपर मुख्य सचिव से अनुरोध कियाए जिस पर उनके द्वारा निर्देश दिये गये कि 15 अगस्त से 50 महिलायें आगे 100 महिलायें तथा 150 महिलाओं को कार्य दिया जायेगा।

समीक्षा बैठक के पश्चात अपर मुख्य सचिव गृह सूचना व यूपीडा द्वारा निर्माणाधीन पूर्वांचल एक्सप्रेस.वे का स्थलीय निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर डीएमए एसपीए अपर जिलाधिकारी;वि0ध्रा0द्ध उमाकान्त त्रिपाठीए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सीबीएन त्रिपाठीए जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल सहित यूपीडा के अधिकारीगण व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button