मंत्रिमंडल विस्तार पर योगी लेंगे निर्णय…

 लखनऊ। अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और यूपी के प्रभारी राधा मोहन सिंह ने आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की. यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने राज्यपाल कोयोगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में विस्तार के बारे में सूचित किया है, बीजेपी नेता ने कहा कि सरकार में पद खाली हैं, लेकिन मंत्रिमंडल में विस्तार का फैसला मुख्यमंत्री लेंगे. इस हफ्ते की शुरुआत में बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने लखनऊ में समीक्षा बैठक की थी. तबसे इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि योगी कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है. 

ट्रेस,टेस्ट एण्ड ट्रीट नीति सफल कोरोना संक्रमण रिकवरी दर बढ़कर 97.7 प्रतिशत : मुख्यमंत्री

भाजपा नेता राधा मोहन सिंह ने यूपी की राज्यपाल के साथ मुलाकात को शिष्टाचार भेंट करार देते हुए कहा कि जब से मैं प्रदेश का प्रभारी बना हूं, तब से राज्यपाल जी से मुलाकात नहीं हुई है. सिंह को पिछले साल नवंबर बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई का प्रभारी बनाया गया था. 

मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अच्छा काम कर रहे हैं. सभी उनका लोहा मानते हैं. कोरोना काल में उन्होंने जिस तरह से काम किया है यह सब जानते हैं. सिंह ने कहा, “बीजेपी संगठन और यूपी सरकार अच्छी तरह से काम कर रही है… यह पार्टी की सबसे मजबूत इकाई है. साथ ही यह सरकार काफी पापुलर है.” 

यूपी में नहीं होगा मंत्रिमंडल विस्तार-

2022 का चुनाव भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में जाएगा लड़ा,विधायकों का भी तैयार हो रहा रिपोर्ट कार्ड.परफॉर्मेंस के आधार पर मिलेगा टिकट.साल 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए विधायकों का रिपोर्टकार्ड भी तैयार किया जा रहा है. पिछली बार के विधायकों को परफॉर्मेंस के आधार पर इस बार दिया जाएगा टिकट. उत्तर प्रदेश में टिकट बंटवारे पर संगठन की सहमति के साथ-साथ सीएम योगी की अंतिम मुहर लगेगी इसका मतलब साल 2022 में विधानसभा चुनाव के लिए सीएम योगी की सहमति पर ही मिलेगा विधायकों को टिकट.

ट्रेस,टेस्ट एण्ड ट्रीट नीति सफल कोरोना संक्रमण रिकवरी दर बढ़कर 97.7 प्रतिशत : मुख्यमंत्री

इससे पहले, बीजेपी के सूत्रों ने कहा था कि नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा. योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री और स्वतंत्र देव सिंह यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में काम करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि यूपी में जल्द कैबिनेट विस्तार होगा. सूत्रों ने कहा कि पूर्व आईएएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भरोसेमंद एके शर्मा को महत्वपूर्ण भूमिका दी जा सकती है. 

भाजपा ने पंचायत चुनाव के नतीजों और कोविड​-19 से जिस तरह से निपटा गया, उसको लेकर कुछ वर्गों में नाराजगी की खबरों को देखते हुए पार्टी ने अपने नेताओं की प्रतिक्रिया लेकर राज्य में पार्टी को मजबूत करने का फैसला किया ताकि यूपी चुनाव में पूरी तैयारी के साथ उतरा जा सके. 

पार्टी ने राज्य के नेताओं और योगी सरकार के मंत्रियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर रणनीति तैयार करने, राज्य सरकार की छवि को मजबूत करने और राज्य में मुद्दों को हल करने का भी निर्णय लिया है. 

उत्तर प्रदेश में 6 महीने बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि योगी कैबिनेट में फेरबदल होगा और एमएलसी बने एके शर्मा को कैबिनेट में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. हालांकि बीजेपी के पदाधिकारी इससे इंकार कर रहे हैं लेकिन पार्टी पदाधिकारियों की बैठकें और बीजेपी प्रभारी की राज्यपाल से मुलाकात को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है. वहीं नियमों की बात करें तो मंत्रिमंडल के विस्तार या मंत्रणा के लिए राज्यपाल से सिर्फ मुख्यमंत्री ही मुलाकात कर सकते हैं. 

चतुरी चाचा के प्रपंच चबूतरे से

मुलाकात के बाद राधा मोहन सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि योगी सरकार के मंत्रीमंडल में जो पद खाली हैं, वे भरे जाएंगे. इन सभी पदों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उचित समय पर निर्णय लेंगे. उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में हमारी अच्छी जीत हुई है. अब जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तैयारी है. उन्होंने कहा कि मुझे उत्तर प्रदेश आए 6 महीने से ज्यादा वक्त हो गया है. इस दौरान मैं किसी वरिष्ठ नेता से नहीं मिल सका था. मैं राज्यपाल से औपचारिकता के तहत मिलने गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button