Thursday, March 12, 2026
Advertisement
Home लाइफ स्टाइल समय आपको चला या आप समय को..?

समय आपको चला या आप समय को..?

269

हम स्वयं समय की रचना करते हैं।अपने समय की गति का सही संचालन करने के लिए हम, डायरी,  फोन रिमाइन्डर अदि का प्रयोग करते हैं। हम आसानी से अपने अंतर्मन के पोषण के लिए  भी समय नियुक्त कर सकते हैं। तो क्यों न हम ऐसा करें ? यदि आप अपने आन्तरिक स्व के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने को राज़ी हैं  तो आप को इस की भी जानकारी स्वतः हो जाएगी कि दूसरों के साथ भी गुणवत्तापूर्ण समय कैसे बिताना है।आप दूसरों की बातें ध्यान से सुनेंगे, समझेंगे और उत्तम निर्णय लेंगे।फलस्वरूप आप के समय की बचत होगी।  ऐसे परिणाम आप को हर्षित कर देंगे।

यदि आप द्वारा श्रेष्ठ योजनाएं बनाने के बावजूद परिस्थितियां अभी भी अनियमित -सी प्रतीत होती हैं, तो काम से कम आपकी शांति तो भंग नहीं होगी, निरर्थक क्रोध के विस्फोट द्वारा ऊर्जा का नाश तो नहीं होगा ! प्रकोप करने से हमारा समय और शक्ति दोनों व्यर्थ जाती हैं। यही नही, अक्सर लोग, लंबे समय तक हमारे इस क्रोध के आवेग को याद रखते हैं।तो समय के प्रति होशियार बनें  – जब भी आप परेशान अथवा अशांत हों, अपनी शक्ति को निर्देशित करने का नया मार्ग खोजें। बगीचे में टहलने जाइये, घर का कबाड़ निकालिये, व्यायाम करिये, अपने पेड़ -पौधों की देख -रेख करिये। .. कुछ भी करिये, लेकिन शांत रहिये ! चाहे आपके आस-पास कुछ भी हो रहा हो, आप शान्त रहिये।

Covid-19 से अनाथ बच्चों के नाथ बनेंगे योगी आदित्यनाथ

हर कोई जब करियर के चुनाव के पड़ाव में आता है। तो उन्हें समझ नहीं आता कि करियर का चुनाव कैसे करें। हर कोई अलग-अगल समय पर करियर विकल्प के बारे में सोचता है। कुछ लोग स्कूल की पढ़ाई खत्म होते ही करियर के बारे में सोचते हैं तो कुछ कॉलेज खत्म होते ही करियर कैसे बनाये के बारे में सोचते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते है जो नौकरी कर रहे हैं। लेकिन बस पैसे कमाने के लिए वो उस जॉब को कर रहे हैं। करियर का मतलब होता है जिस काम को करने में आपका मन लगे। साथ ही जिस काम से कभी आपका मन न उतरे और रोज़ उस काम को करने का उत्साह रहे। उस काम में करियर बनाया जाएं तो बात ही कुछ और हो जाएगी। लेकिन दुनिया की भाग दौड़ में हर कोई पैसे कमाने में लगा है। इसलिए सही करियर मार्गदर्शन करना जरुरी है। यहां से आप अपना करियर कैसे बनाये और करियर गाइडेंस इन हिंदी सवाल का जवाब यहां ढूढ़ सकते हैं।करियर कैसे बनाये सवाल का जवाब ढूंढने की कोई उम्र नहीं होती है। करियर के चुनाव का जवाब किसी भी उम्र में ढूढ़ा जा सकता है। जिस दिन इंसान को अपनी रुचि का पता चलेगा। उस दिन से हर कोई अपने करियर के बारे में सोच सकता है। यह कैरियर गाइड उन सभी के लिए है, जो समझ नहीं पा रहे हैं कि सही करियर के चुनाव में किन बातों का ध्यान रखें।