03 जून से 15 जून तक कार्डधारकों को निःशुल्क खाद्यान्न वितरण

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 03 जून से 15 जून तक कार्डधारकों को निःशुल्क खाद्यान्न का होगा वितरण।उचित दर विक्रेता द्वारा घटतौली या खाद्यान्न के मूल्य लिये जाने की शिकायत प्राप्त होने पर होगी कठोर कार्यवाही।

प्रतापगढ़। जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया है कि माह जून 2021 के प्रथम चरण में कार्डधारकों को दिनांक 03 जून 2021 से 15 जून 2021 के बीच प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण ई-पास मशीन के माध्यम से किया जायेगा। इस अवधि में अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारक यूनिट के आधार पर प्रति यूनिट 05 किग्रा खाद्यान्न (03 किग्रा गेहूॅ व 02 किग्रा चावल) निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न होने की स्थिति में कार्डधारक मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण की अन्तिम तिथि अर्थात् 15 जून को खाद्यान्न प्राप्त कर सकेगें।

सभी कार्डधारक कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये हस्तप्रक्षालन/हाथ सेनेटाइज करते हुये खाद्यान्न प्राप्त करना सुनिश्चित करेगें। ई-पास मशीन प्रातः 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक क्रियाशील रहेगी और इस समयावधि में वितरण किया जा सकेगा। उन्होने यह भी कहा कि वितरण अवधि में यदि यह संज्ञान में आया कि किसी उचित दर विक्रेता द्वारा घटतौली की जा रही है या खाद्यान्न के लिये मूल्य लिया जा रहा है तो उस स्थिति में उचित दर विक्रेता के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षकगण वितरण अवधि में अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहेगें और कहीं भी अनियमितता पाये जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेगें। विक्रेता द्वारा वितरण में अनियमितता करने की स्थिति में जनपद में तैनात पूर्ति निरीक्षक देवी प्रसाद तिवारी तहसील सदर मोबाइल नम्बर 9935781122, जय प्रकाश तिवारी पूर्ति निरीक्षक नगर क्षेत्र 9450712316, कुलदीप कुमार पूर्ति निरीक्षक तहसील पट्टी 9792239550, राज सिंह यादव पूर्ति निरीक्षक तहसील लालगंज 9453090809, अनिल कुमार पूर्ति निरीक्षक विकास खण्ड कुण्डा व बिहार 8318736135 व मयंक चतुर्वेदी पूर्ति निरीक्षक विकास खण्ड बाबागंज व कालाकांकर 8004120560 एवं सुधीर कुमार पूर्ति निरीक्षक रानीगंज 8756813905 को सूचित कर सकते है।

उन्होने कहा कि जिन उचित दर विक्रेताओं ने माह जून 2021 के प्रथम चरण हेतु खाद्यान्न प्राप्त हो चुका है वह उचित दर विक्रेता दिनांक 03 जून से खाद्यान्न का वितरण प्रारम्भ करेगें। जिन उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न प्राप्त नही हो पाया है वह खाद्यान्न प्राप्त न होने की सूचना दुकान की नोटिस बोर्ड पर चस्पा करेगें और खाद्यान्न प्राप्त होने पर कार्डधारक को सूचित करते हुये वितरण करना सुनिश्चित करेगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button