विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का निःशुल्क प्रशिक्षण

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 06 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु लाभार्थी 15 जून तक करें आनलाइन आवेदन।चयनित लाभार्थियों को 06 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण तथा टूल किट का किया जायेगा वितरण।

प्रतापगढ़। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र दिनेश कुमार चौरसिया ने बताया है कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’’ के अन्तर्गत जनपद में नाई, दर्जी, बढ़ई, मोची, हलवाई, टोकरी बुनकर, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री, सुनार आदि ट्रेडों में 06 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन दिनांक 15 जून 2021 तक कर सकते है।

आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो तथा आवेदन पारम्परिक कारीगरों नाई, दर्जी, बढ़ई, मोची, हलवाई, टोकरी बुनकर, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री, सुनार के क्षेत्र में कार्य करता हो।

चयनोपरान्त लाभार्थी को 06 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण तथा टूल किट प्रदान किया जायेगा। विस्तृत जानकारी के लिये किसी भी कार्य दिवस में जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र प्रतापगढ़ अथवा मोबाइल नम्बर 7355191640 या 7007923607 पर सम्पर्क कर सकते है। लाभार्थी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना हेतु वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in पर आनलाइन आवेदन कर सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button